फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस और टेक्नीशियन ने नीचे उतारा, अस्पताल में भर्ती

Mon, 13 Jul 2026 02:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में आकाश यादव नाम का युवक दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर देख लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेक्नीशियन के सहयोग से उसे सुरक्षित नीचे उतारा। 
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में मीरानपुर कटरा के रामनगर कॉलोनी निवासी आकाश यादव दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे खलबली मच गई। पुलिस प्रशासन और मोबाइल टावर टेक्नीशियन की सूझबूझ से युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


आकाश बृहस्पतिवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित कछियानीखेड़ा हनुमान मंदिर के पास एक डिग्री कॉलेज परिसर में लगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ा था। 19 घंटे बाद वह शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे टावर से नीचे उतरा था। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से चिकित्सकों ने उसे बरेली के मानसिक चिकित्सालय रेफर किया था। 

देर रात घर से निकला था युवक 
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को उपचार के बाद वे आकाश को घर ले आए थे। देर रात करीब 1:30 बजे वह घर से बिना बताए निकल गया। रविवार देर रात करीब एक बजे उसने फिर उसी बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़कर सभी को चिंता में डाल दिया। सूचना मिलते ही सीओ इशिका सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिए मोबाइल टावर टेक्नीशियन को टावर पर भेजा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने काफी देर तक समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। युवक को नीचे उतारने के बाद तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि युवक को दूसरी बार भी सकुशल मोबाइल टावर से नीचे उतार लिया गया है। उसकी स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है और उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें