फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, पत्नी ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस ने गश्त के दौरान पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी सौरभ मिश्रा को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ने का दावा किया है। वहीं, थाने पहुंची सौरभ की पत्नी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी सौरभ मिश्रा को 26 फरवरी की रात में गश्त के दौरान मोहम्मदी रोड से पकड़ा था। सौरभ के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। सौरभ शातिर अपराधी है और उस पर पुवायां और मोहम्मदी थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दिन में सौरभ की पत्नी मोहिनी थाने आकर रोने लगी। मोहिनी का आरोप है कि उनका पति हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है। होली पर उनके पति 25 फरवरी को घर आए थे। 26 फरवरी की रात आठ बजे पुलिस उनके पति को घर से पकड़ लाई थी। पुलिसकर्मी उनके पति को छोड़ने के लिए रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर पति को मोहम्मदी रोड पर ले जाकर तमंचा पकड़वाकर वीडियो बना लिया और बाद में चालान कर दिया। मोहिनी ने कहा कि उनके घर से थाने तक तमाम सीसी कैमरे लगे हैं जिसकी जांच होने पर पुलिस की बनाई कहानी की सत्यता का पता लग सकता है। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने पर लोग इस तरह के आरोप लगाते रहते हैं। महिला के आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें