एटीएम में तोड़फोड़ करते पकड़ा गया खुटार का विशाल पांडे। स्रोत : पुलिस
खुटार। पुलिस ने चोरी की नीयत से एटीएम तोड़ रहे एक युवक को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, होमगार्ड के साथ माता पंथवारी मंदिर की तरफ गश्त पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि तिकुनिया चौराहे पर लगे एटीएम में युवक तोड़फोड़ कर रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और खुटार के मोहल्ला रायटोला निवासी विशाल पांडेय को पकड़ लिया।
विशाल को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह चोरी के उद्देश्य से एटीएम में तोड़फोड़ कर रहा था। पुलिस ने विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को चालान कर दिया। कोर्ट से विशाल को जेल भेज दिया गया। विशाल पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। संवाद