एचएएस अधिकारियों को तीसरी बार नोटिस जरी किए गए हैं।
पुवायां के एक युवक की फर्जी आईडी लगाकर खरीदे गए सिम से पश्चिम बंगाल में एक युवक को धमकी देने के मामले में बंगाल पुलिस ने युवक को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने से युवक के परिवार के लोग परेशान हैं।
पुवायां के शाहजहांपुर रोड निवासी हरीप्रसाद का पुत्र रामलाल मजदूरी करता है। तीन दिन पूर्व उसे पश्चिम बंगाल पुलिस का नोटिस मिला। बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के जामुड़िया के थाना प्रभारी संजीत मुखर्जी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि एक मोबाइल से उनके थाना क्षेत्र के युवक को जान से मारने की धमकी दी गई है, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इस मामले में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद जिस नंबर से फोन किया गया था उसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि सिम पुवायां के रामलाल के नाम से खरीदा गया है। उसके नाम का पहचान पत्र भी लगा पाया गया, लेकिन उस पर फोटो दूसरे का लगा हुआ है।
थाना प्रभारी ने रामलाल को अविलंब जामुड़िया थाने पहुंचकर सफाई पेश करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर कुर्की वारंट जारी कराने की चेतावनी दी गई है। रामलाल का कहना है कि वह कभी पश्चिम बंगाल तक नहीं गया है। उसकी फर्जी आईडी लगाकर सिम खरीदकर उसे फंसाने का षडयंत्र रचा जा रहा है। युवक ने न्याय दिलाने की गुहार करते हुए अधिकारियों को पत्र भेजे हैं।