फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक ने सेल्समैन को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी सचिन कुमार गुप्ता की ओर से घटना के पांच दिन बाद आरसी मिशन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन

सचिन गुप्ता ने बताया कि वह मिश्रीपुर चौराहा पर स्थित शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। 17 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे ताहवरगंज के सुनील राठौर ने उनकी दुकान पर आकर हंगामा किया। कैंटीन संचालक से विवाद करने लगा। दोनों के बीच जमकर कहासुनी होने लगी। बीच-बचाव का प्रयास किया तो सुनील ने हाथापाई कर दी। उसके चेहरे पर घूंसों से प्रहार कर दिया। जबड़े में गंभीर चोट आई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें