फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बर्थ-डे पार्टी के बाद वाहनों से स्टंट करने वाले तीन आरोपी पकड़े गए

विज्ञापन
सेहरामऊ द​क्षिणी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : प्रदर्शन के चलते लगे जाम के दौरान जाने देने की गुहार लगाती महिला।
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। पुलिस टीम ने एक ढाबे पर बर्थ-डे पार्टी के बाद हरदोई रोड पर चार पहिया वाहनों से स्टंट किए जाने के मामले में तीन लोगों को पकड़ लिया है। स्टंट करने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मंगलवार रात चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वर्कजई निवासी हिस्ट्रीशीटर आकिल ने मित्रों के साथ अपना जन्मदिन सेहरामऊ दक्षिणी में एक ढाबे पर मनाया था। पार्टी करने के बाद हाईवे पर स्टंट करते समय किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी गई।
साथ ही हिस्ट्रीशीटर आकिल के साथी थाना सदर बाजार के मोहल्ला मदारा खेल निवासी मोनिस, चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मानूजई निवासी मुजाहिद अली, मोहल्ला वर्कजई निवासी यमन खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को मोनिस, मुजाहिद और यमन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, हिस्ट्रीशीटर आकिल की तलाश में टीमों ने दबिश दीं। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आकिल और उसके दो अज्ञात साथियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें