मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने पर परिजनों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज स्थित शक्ति फार्म निवासी माधव सरकार को शुक्रवार को बेहोशी की हालत में सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवती को भी मेडिकल जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है।
इस मामले में युवती के भाई ने बृहस्पतिवार को आरोपी माधव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि युवती के साथ हुई छेड़खानी की पुष्टि के लिए उसका मेडिकल भी कराया गया है। युवती का मेडिकल होने के बाद उसे न्यायालय में बयान देने के लिए पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी माधव के परिजनों से इस बारे में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद