फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर युवक को पीटा, ईंट मारकर सिर फोड़ा

Sun, 25 Oct 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव में जातिसूचक शब्दों का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि हमलावर ने युवक के सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि गांव निवासी गंगाराम पुत्र जगदीश नवीन मंडी समिति में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह मंडी जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले वंश पुत्र कांता सक्सेना ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर गाली दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। आरोप है कि इसके बाद पास में पड़ी ईंट उसके सिर पर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और सिर से खून निकलने लगा। आरोपी धमकी देते हुए चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें