फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिलसंडा की काह्ना गोशाला चालू कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 25 Oct 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। कस्बा बिलसंडा में अधूरी पड़ी काह्ना गोशाला का संचालन शुरू कराने और बेसहारा गोवंश को संरक्षण दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने आवाज उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम प्रमेश कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत वर्ष 2020 में नगर पंचायत बिलसंडा में काह्ना गोशाला के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हुआ। संगठन के अनुसार, वर्ष 2023 तक गोशाला का करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन शेष 10 प्रतिशत काम अधूरा होने के कारण गोशाला का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। गोशाला संचालित नहीं होने से बिलसंडा नगर क्षेत्र में बेसहारा गोवंश सड़कों पर भटक रहा है। गोवंश खेतों में पहुंचकर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, विपिन गंगवार, रजनीश कुमार, राम प्रताप मिश्रा, दीपक मौर्य और नगर महामंत्री सतीश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें