फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्टंट के वीडियो वायरल करने पर युवक गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आशीष। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
कांट। ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल करने वाले सिकरोही गांव के आशीष को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही स्टंट में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर के कागजात नहीं दिखाने पर उसे भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 24 जून को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह ट्रैक्टर के अगले पहिए करीब 10 सेकेंड तक हवा में उठाए रहा। स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस से शिकायत की।
इस पर पुलिस ने गांव जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह का कहना है कि आरोपी अपने स्टंट के वीडियो को वायरल कर दूसरों को भी ऐसी जोखिम भरी हरकतें करने को प्रेरित कर रहा था। इसीलिए उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें