बंडा। कंधरपुर अल्हादादपुर गांव में सोमवार को देर रात चोर दीवार लांघकर गिरिजा शंकर के घर में घुस गए। उन्होंने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने मकान के आगे छप्पर के नीचे और परिवार वाले घर के आंगन में सो रहे थे। उसी दौरान चोर घर में घुस आए। चोरों ने अलमारी में रखा एक सोने का हार, एक लाॅकेट, दो जोड़ी चांदी की पायलें और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह पत्नी आरती देवी ने कमरा खुला और सारा सामान बिखरा देखा। सूचना पाकर गांव पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच की, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय के अनुसार घटना संदिग्ध लग रही है। संवाद