शाहजहांपर। डीएम के निर्देश पर जिले के युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से शनिवार को संगीत संध्या का आयोजन शहीद उद्यान के ओपन थियेटर में किया गया। इसमें 15 प्रतिभागियों ने अपने गीतों से धूम मचाई। नृत्य से भी तालियां बटोरीं।
डीआईओएस हरिवंश कुमार व डीडीओ ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद प्रतिभागियों ने अपने गीतों से वाहवाही लूटी। फोक डांस भी आकर्षण का केंद्र रहा। निर्णायक मंडल ने बेहतर प्रस्तुति देने वालों की सराहना की।
डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक शनिवार की शाम को आयोजन होगा। इसमें बेहतर प्रस्तुति देने वाले का निर्णायक मंडल चयन करेगा और एक प्रतिभागी को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि मौजूद रहीं। संवाद