फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
पिंकू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कलान। क्षेत्र के गांव धनुआखेड़ा निवासी पिंकू (31) का शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार, पिंकू की दो पत्नियां हैं और दोनों के बीच आए दिन होने वाले विवाद से वह परेशान रहता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पिंकू ट्रक चलाता था। उसकी पहली पत्नी सुखदेवी से दो बच्चे हीरो (10) और गुड्डू (5) हैं, जबकि दूसरी पत्नी नन्हीं से राशि (3) और अंशिका (2 माह) हैं। दोनों पत्नियां साथ रहती हैं और उनके बीच अक्सर विवाद होता था।
बुधवार रात भी घर में विवाद हुआ था। इसके बाद पिंकू घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित खेत की ओर चला गया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के कारण पिंकू द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें