फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Sat, 29 Jan 2022 09:59 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अल्हागंज (शाहजहांपुर)

सार

इमलिया गांव में अवधेश बिहारी की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव घर से 500 मीटर दूर सरसों के खेत में पड़ा मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में शुक्रवार रात ठेकेदार अवधेश बिहारी की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसका शव शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से 500 मीटर दूर सरसों के खेत में पड़ा मिला।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को सात बजे दो लोग अवधेश को बुलाकर ले गए थे। आशंका है कि जंगल में शराब पीने के दौरान और जुआ खेलते समय अवधेश का विवाद हुआ था। पूरा मामला रुपये के लेन-देन को लेकर बताया जा रहा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई श्याम बिहारी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही जगतराम, गुटई, रमाकांत और पृथ्वीराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें