घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
गोली लगने से दिव्यांग ऋषिपाल, गुड्डी और शैलेश घायल हो गए। परिजन तीनों घायलों को लेकर जरीनपुर सीएचसी पहुंचे। यहां ऋषिपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हत्या की सूचना मिलने पर एसपी एस. आनंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने हमलावरों को पकड़ने के निर्देश दिए। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मृतक के परिजनों से जानकारी की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।