फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में फायरिंग: दो पक्षों में विवाद के बाद छत पर छिप-छिपकर बरसाईं गोलियां, पांच गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तिलहर क्षेत्र के गांव दियाखेड़ा में होली वाले दिन दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
आरोपियों ने छत से की ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में होली वाले दिन आखत डालने के दौरान दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर फायरिंग हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया, जिसमें एक छत पर कुछ लोग फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


गांव दियाखेड़ा में आठ मार्च को होली पर दोपहर करीब दो बजे वीरपाल परिजनों के साथ होलिका पर आखत डालने जा रहा था। आरोप है कि जमीन विवाद की रंजिश में वीरपाल का गांव के ही ऋषिपाल उसके भाई शिवकुमार, प्रेमपाल व सुखबीर, सत्यप्रकाश से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले जमकर मारपीट हुई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान वीरपाल, अमरपाल, राजपाल, सुशीला, समरपाल घायल हो गए। दूसरे पक्ष के अजय प्रकाश व ऋषिपाल के चोटें आईं हैं। शाम करीब छह बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली।

विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायलों की सीएचसी लाया गया। वीरपाल की ओर से ऋषिपाल, प्रेमपाल, शिवकुमार, सुखवीर, सत्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के अजय प्रकाश की ओर से वीरपाल, भगवानदास, पप्पू, समरपाल व रूपराम, राम अवतार और भूरे सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने ऋषिपाल, सुखवीर, भगवानदास, समरपाल व रूपराम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें