फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: इंटरव्यू देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, उतरते वक्त हुआ हादसे का शिकार

Mon, 06 May 2024 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह हरदोई की एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देकर घर लौट रहा था। क्रॉसिंग पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर उतरते समय वह हादसे का शिकार हो गया। 
 
विज्ञापन
अनूप कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई की निजी कंपनी में इंटरव्यू देकर लौटते समय शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजई की शिवाजीपुरम् कॉलोनी निवासी युवक अनूप कुमार (28) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसके बैग से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हो सकी है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के शिवाजीपुरम् कॉलोनी निवासी लक्ष्मण प्रसाद के पुत्र अनूप कुमार ने एमए तक पढ़ाई करने के साथ टैक्सटाइल का डिप्लोमा किया था। शनिवार को हरदोई की निजी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए गया था। इसके बाद वह वहीं अपनी बहन के घर रुक गया। 

रविवार रात वह घर लौट रहा था। गोविंदगंज रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। मेमो आने के बाद सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव के पास पड़े बैग की तलाशी लेने पर आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। 
विज्ञापन


UP: 'सपा के 40 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया... कई के घरों में तोड़फोड़'; शिवपाल यादव के गंभीर आरोप
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के घर पर सूचना दी। कुछ देर में परिवार के सदस्य भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर उतरने के दौरान हादसा हुआ है। परिजन के अनुसार, उसकी भतीजी का सोमवार को जन्मदिन था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें