फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 28 किलो डोडा के साथ बदायूं के दो युवक गिरफ्तार

Mon, 06 May 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार दो युवकों के पास से पुलिस ने 28 किलोग्राम डोडा बरामद कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न एक बजे थाना पुलिस लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर राममुरारी पब्लिक स्कूल के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। उनके पास से 28 किलो डोडा बरामद हुआ। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी कल्लू व हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपला निवासी शौकीन को गिरफ्तार किया है। दोनों डोडा बेचने के लिए दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें