फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाली ट्रक में लेट गया था युवक, ऊपर से भरी मौरंग... हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान में उत्तराखंड से आए मौरंग से भरे ट्रक में शव मिलने की पड़ताल के लिए खटीमा गई पुलिस लौट आई। पुलिस के मुताबिक, वहां शव का फोटो दिखाने पर पता चला कि युवक इधर-उधर घूमता रहता था। वह बोल नहीं पाता था। माना जा रहा है कि वह ट्रक में लेट गया था। ट्रक में मशीन से मौरंग भरी गई थी। पुलिस दोबारा खटीमा जाएगी।
विज्ञापन


पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के वैशपुरवा गांव निवासी ट्रक चालक इम्तियाज ने 16 मार्च की रात करीब आठ बजे उत्तराखंड के राठौर ट्रांसपोर्ट से मौरंग भरवाई थी। 17 मार्च की सुबह इम्तियाज कलान में तनु एंटरप्राइजेज पर ट्रक लेकर पहुंचा। मौरंग उतारने के दौरान मजदूरों को एक शव मिला था।
20 मार्च को तनु एंटरप्राइजेज के ध्यान पाल सिंह की ओर से ट्रक चालक इम्तियाज व लेबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 18 मार्च को पुलिस टीम उत्तराखंड के खटीमा गई थी। रेलवे चौक पर पुलिस ने मृतक का फोटो दिखा। वहां एक युवक ने शव की पहचान की। पता चला कि 16 मार्च को नानकमता के झनकट में ट्रक से मक्का उतारा गया। इसके बाद ट्रक करीब 20 मिनट खटीमा में खड़ा रहा। माना जा रहा है कि इस बीच युवक ट्रक में चढ़कर लेट गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें