फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाई में भरे पानी में बाइक समेत गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में होने के कारण परिवार वालों ने रोका था जाने से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलान (शाहजहांपुर)। कासगंज जिले के थाना दरियागंज के ग्राम साहपुर निवासी सत्यपाल (32) बाइक समेत खाई में भरे पानी में जा गिरा। पूरी रात पानी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
सत्यपाल कलान स्थित लालपुर गांव में अपनी ससुराल आया था। बताते हैं कि ससुराल में विवाद होने के बाद बाइक से रात आठ बजे घर जाने की बात कहकर निकला। उसकी पत्नी समेत अन्य ससुरालियों ने शराब के नशे में होने के कारण जाने से रोका। उसके बाद भी वह बाइक लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में सड़क के किनारे खाई में भरे पानी में बाइक समेत जा गिरा। रात भर पानी में ही पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। सुबह शव को देखकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से पत्नी रामदेवी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें