फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की क्षेत्र के ही एक गांव में स्थित उसकी ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल के लोगों के अनुसार युवक का शव पेड़ से फंदे से लटका मिला, जबकि युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व युवक ने पुवायां के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक की पत्नी भैयादूज पर मायके गई थी और वहीं रुक गई। युवक भी बाहर काम करने चला गया था। युवक 23 नवंबर को ससुराल आया और खाना खाने के बाद सो गया। सोमवार सुबह गांव से थाेड़ी दूर उसका शव पेड़ से फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पेड़ से उतारा जा चुका था। सूचना पाकर युवक के पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे।
पिता का आरोप है कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक ले गया था। उन्होंने दुष्कर्म आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट में है। पुत्र की ससुराल के लोग और पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी रिश्तेदार हैं। दोनों पक्ष उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। इसके अलावा पुत्र के ससुराल वाले पुत्र पर ससुराल में रहने का दबाव बना रहे थे। ससुराल में नहीं रहने पर पुत्रवधू की शादी दूसरी जगह करने की धमकी दे रहे थे। पुत्रवधू, उसके भाई और दुष्कर्म के आरोपियों ने मिलकर पुत्र की हत्या कर शव पेड़ के नीचे डाल दिया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें