निगोही। क्षेत्र के गांव राघवपुर खुर्द निवासी 24 वर्षीय गोविंद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पिता संतराम ने बताया कि उनका बेटा गोविंद गांव विरासिन निवासी जापान बाबू की शटरिंग की दुकान पर नौकरी करता था। रविवार सुबह काम पर गया था। करीब दस बजे जापान बाबू का फोन आया कि बेटे गोविंद ने जहर खा लिया है। निजी अस्पताल में भर्ती है।
बड़े बेटे अरविंद और पत्नी संतोषा के साथ अस्पताल गए। बेटे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां बेटे की मौत हो गई। जापान बाबू ने बताया कि गोविंद का गांव के ही युवक से झगड़ा हुआ था। मां संतोषा, पिता संतराम, भाई अरविंद, वासुदेव और बालेश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद