सावन कृपाल रुहानी मिशन आश्रम में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। सावन कृपाल रुहानी मिशन की स्थानीय शाखा कृपाल आश्रम में आध्यात्मिक गुरु सावन सिंह का 168वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। आध्यात्मिक विचार गोष्ठी में शाखा इंचार्ज डॉ.कैलाश चंद्र रस्तोगी ने गुरु की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका कहना था कि अपने आपको सही रूप से जानकर अपनी आत्मा का मिलाप परमात्मा से कराना ही मनुष्य के जीवन का उद्देश्य है। इसके बाद लखनऊ से आए प्रचारक गुलशन भल्ला ने अपने भजनों से संगत को प्रभु रस में सराबोर कर दिया। अंत में लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया। इस दौरान हरपाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजकुमार मौर्या, गौरीशंकर, प्रदीप गुप्ता, विनय कुमरा, नरेंद्र कौर, निर्मल कौर, पवन कुमार धवन आदि मौजूद रहे। संवाद