फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनरेटर चालू करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला पचासा निवासी निसार अहमद के 28 वर्षीय पुत्र इरफान की सोमवार सुबह जनरेटर चालू करते वक्त करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार इरफान सोमवार को सुबह करीब आठ बजे एक बेकरी पर जनरेटर चलाने गए थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही उनके भाई मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इरफान की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह अपने पीछे पत्नी और बच्चों सहित परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी काफी हद तक उन्हीं के कंधों पर थी। परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में घरवालों ने इरफान के शव को नजदीकी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें