फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
मृतक विनीत सिंह चौहान का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग पर चेनारुरिया गांव के पास शुक्रवार की रात करीब दस बजे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक से घर लौट रहे धन्यौरा निवासी 33 वर्षीय विनीत सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने वहां इलाज के दौरान शनिवार को सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे के दौरान विनीत हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन

पिता अरविंद सिंह ने पुलिस को बताया कि विनीत किसी काम से पुवायां गए थे और वहां से निगाेही होकर गांव लौट रहे थे। विनीत की मौत से उनकी पत्नी रितिका सहित दो बच्चों और अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। घरवालों के अनुसार विनीत सौर ऊर्जा के नए पैनल लगाने का कार्य करते थे। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
-
हाईवे पर हुए हादसे में युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
शाहजहांपुर। मदनापुर में कटरा-जलालाबाद हाईवे पर स्थित बरुआ पट्टी सनायक गांव के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। गांव के चौकीदार कल्लू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की। पता चला है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। करीब डेढ़ माह से उसे क्षेत्र में देखा जा रहा था। माना जा रहा है कि सुबह किसी वाहन से वह टकरा गया। सिर की गंभीर चोट से युवक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें