मिर्ज़ापुर। क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी बाइक सवार 40 वर्षीय सुरजीत की शनिवार देर शाम कोलापुल पर पिकअप वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी मीना व सात वर्षीय बेटा लब्बू घायल हो गया है।
परिजनों के अनुसार, सुरजीत शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपनी बहन के घर मीरानपुर कटरा गए हुए थे। शनिवार की शाम वापसी के दौरान कोलापुल पर सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पूर्व सुरजीत ने दम तोड़ दिया। आंखों के सामने पति की मौत से मीना देवी बेसुध हो गई हैं। संवाद