फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत, बहनोई घायल

Mon, 01 May 2023 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

हरदोई के शाहबाद क्षेत्र में डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका बहनोई घायल हो गया। युवक अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव सिमरा निवासी रामकुमार के पुत्र 23 वर्षीय राजू की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में राजू और उनके बहनोई गेंदन लाल घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज लाने पर डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। राजू बहनोई के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में जा रहा था।

विज्ञापन


मजदूरी करने वाले राजू की 15 मई को चौक कोतवाली क्षेत्र के सौआपुर में बरात जानी थी। रविवार शाम राजू अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से हरदोई जा रहा था। साथ में बहनोई गेंदन लाल भी थे। हरदोई जिले के थाना शाहबाद के गांव सिद्धार्थनगर के पास डीसीएम ने राजू की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां राजू को मृत घोषित कर दिया गया।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

रामकुमार के तीन बेटों में राजू सबसे बड़ा था। परिवार में दूसरी पीढ़ी में पहली शादी होने से खुशी का माहौल था। खरीदारी का दौर चल रहा था। रविवार शाम राजू की मौत की खबर आने के बाद परिवार में मातम छा गया। मां विमला का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें