फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीजे पर डांस कर रहे युवक की गोली लगने से मौत, चचेरा भाई मौके से फरार

सार

युवक अपने चचेरे भाई पवन उर्फ कल्लू राइडर के साथ होली खेलने रौसर गांव में राहुल उर्फ राघवेंद्र पाल के घर गया था। यहां डीजे पर डांस करने के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। गोली किसने मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हआ है। 
विज्ञापन
जगपाल उर्फ चीनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर गांव में होली वाले दिन डीजे पर डांस कर रहे युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कांट थाना क्षेत्र के गांव मदरौली निवासी जगपाल उर्फ चीनू अपने चचेरे भाई पवन उर्फ कल्लू राइडर के साथ होली खेलने आया था। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


जगपाल उर्फ चीनू चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर में अपनी दादी की मृत्यु के बाद पहली होली के मौके पर सात मार्च को आया था। अगले दिन सुबह करीब 9:30 बजे अपने चचेरे भाई पवन उर्फ कल्लू राइडर के साथ होली खेलने रौसर गांव में राहुल उर्फ राघवेंद्र पाल के घर गया। होली के दौरान डीजे पर डांस करते समय जगपाल के सीने में बायीं तरफ गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके साथ चचेरा भाई पवन उसे छोड़कर मौके से भाग गया। 

सूचना पर पवन का बड़ा भाई अनमोल चीनू को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आया। जहां डॉक्टर ने जगपाल को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर आरसी मिशन थाने के इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ अस्पताल आए। मृतक के परिजनों से पूछताछ की। सीओ सिटी एपी सिंह ने भी जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई।

विज्ञापन

अपराधी प्रवृत्ति का है पवन उर्फ राइडर

इंस्पेक्टर अरविंद चौहान के अनुसार, मृतक का चचेरा भाई पवन अपराधी प्रवृत्ति का है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह भाग गया है। बताते हैं कि तमंचा नहीं चलने पर डांस के दौरान युवक ने चलाने का प्रयास किया। तभी गोली चलने से उसकी मौत हो गई।

छात्र ने राइडर को बताया था आदर्श

पिछले वर्ष निगोही के एक छात्र ने खुद के अपहरण की साजिश रचकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी थी। सीओ सिटी ने बताया कि छात्र ने अपने पिता को अपहरण होने का मैसेज भेजा था। सर्विलांस शाखा ने मेहनत कर उसे बरामद कर लिया था। छात्र ने कल्लू राइडर को अपना आदर्श बताया था।
विज्ञापन

परिजनों ने कुछ लोगों पर जाहिर किया था शक

पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने जगपाल की हत्या का आरोप लगाय। जगपाल नोयडा में काम करता था। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों पर उसे घेर लेने की बात कही थी। उन्होंने सत्ता पक्ष के एक नेता पर भी अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

एसपी एस. आनंद ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या नहीं बल्कि हादसा होने की बात सामने आई है। मामले में किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें