फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली पर पत्नी ने पी शराब, सुबह चारपाई पर इस हाल में मिली पति की लाश

Thu, 09 Mar 2023 06:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

होली पर युवक की पत्नी ने शराब पी थी। रात में दोनों के बीच विवाद हुआ। सुबह युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने भाभी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के मझारी गौटिया निवासी युवक लालाराम जाटव (40) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। शव के ऊपर रजाई पड़ी हुई थी। भाई ने मृतक की पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर सिर पर हथौड़ी मारने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मेहनत-मजदूरी करने वाले लालाराम की पत्नी ने बुधवार रात शराब पी थी। रात करीब 12 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। मृतक के भाई मदनपाल ने बताया कि लालाराम की पत्नी ने गांव निवासी प्रेमी व उसके भाई के साथ मिलकर मारपीट की। आरोप है कि पत्नी ने लालाराम के सिर पर हथौड़ी मार दी। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर के बाहर चारपाई पर डालकर ऊपर से रजाई डाल दी। 

मृतक की पत्नी के एक युवक से संबंध 

मदनपाल के अनुसार, सुबह गांव का महेश रुपये देने के लिए लालाराम के घर गया तो उसे शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदनपाल ने बताया कि लालाराम की पत्नी का लंबे समय से युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसका घर पर आना-जाना था और लालाराम विरोध करता था।

विज्ञापन

14 साल तक दुष्कर्म के आरोप में लड़ा मुकदमा

लालाराम की पत्नी ने भाई मदनपाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मदन पाल ने बताया कि उसने 14 साल तक मुकदमा लड़ा था। उसने बुजुर्ग ससुर पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

Bareilly: जेल में अशरफ के साथ गुर्गे बनाते थे अफसरों और गवाहों की हत्या का प्लान, जांच में खुलेंगे कई और राज

एसपी एस. आनंद ने बताया कि दंपती शराब पीते थे। बुधवार की रात लालाराम के शराब पीकर लड़खड़ाने पर दरवाजे का कुंडा लगने से चोट लगी है। वह घर के बाहर लेट गया। रात में उसकी मौत हो गई थी। हत्या के आरोप की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें