फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: तालाब में सिंघाड़े निकालते वक्त पलटी नाव के नीचे दबा युवक, डूबने से मौत

Sat, 14 Oct 2023 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मेहनत मजदूरी करने वाले नीरज ने चांदपुर गांव में सिंघाड़े की बेल डाली थी। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे सिंघाड़े की फसल में स्प्रे करने के लिए गया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
मृतक नीरज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव कहेलिया निवासी नीरज कश्यप (28) की तालाब में नाव पलट गई। नाव के नीचे दबकर तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। वह सिंघाड़े की बेल स्प्रे करने के लिए गया था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकाला।

विज्ञापन


मेहनत-मजदूरी करने वाले रामकुमार का तीसरे नंबर का पुत्र नीरज कश्यप ने चांदापुर गांव में सिंघाड़े की बेल डाली थी। शुक्रवार की शाम को करीब चार बजे सिंघाड़े की फसल में स्प्रे करने के लिए गया था। नाव में बैठकर स्प्रे कर रहा था। तभी नाव पलट गई। इसके नीचे वह दब गया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: ट्रेन के आगे छात्रा को फेंकने के मामले में एसओजी भी जांच में जुटी, सीबीगंज में डाला डेरा
विज्ञापन


नाव के नीचे दबने से गहरे पानी में नीरज डूब गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई। करीब छह बजे परिजन तालाब पर पहुंचे तो नाव पलटी मिली। आशंका के बीच पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास तलाश किया। फिर स्थानीय गोताखोरों को तालाब में उतारा गया। जहां से उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें