वीडियो देख कर लड़के ने शादी से मना कर दिया। जब दूसरी जगह रिश्ता तय हुआ तो युवक ने उन लोगों को भी फोटो वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। युवती के परिजन ने लड़का पक्ष से जानकारी की तो बताया गया कि लड़की के दूसरे लड़के के साथ फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर पड़े हैं। इसके बाद युवती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगतेर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन
पुलिस के पूछताछ करने पर युवक ने फोटो और वीडियो डिलीट कर गए। सिपाहियों की सांठगांठ के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर युवती शुक्रवार को एसपी से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने बुलाया। शुक्रवार को आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। ठोस कार्रवाई न होने पर आरोपी बेखौफ होकर युवती को धमकी दे रहा है।
सिपाहियों ने आरोपी से की सांठगांठ
युवती अपने परिजन के साथ शुक्रवार को एसपी से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने बुलाया था। युवती के भाई का आरोप है कि शुक्रवार शाम थाने जाने पर दो सिपाहियों ने उन्हें थानाध्यक्ष से नहीं मिलने दिया और आरोपी का शांतिभंग में चालान करा दिया।
ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया
सिपाहियों ने कहा कि अब कोई कार्रवाई नहीं होगी। जहां चाहो, वहां शिकायत कर सकती हो। थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि उन्होंने युवती को बुलाया था, लेकिन कोई भी तहरीर लेकर थाने नहीं आया। इस कारण आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।