फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दरोगा से बहस करने पर युवक का शांति भंग में किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। घर से दोस्तों के साथ मोमोज खाने निकले मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी जीव सहयोग फाउंडेशन के सदस्य अंकित अवस्थी को दरोगा से बहस करना भारी पड़ गया। शुक्रवार की रात आरसी मिशन के दरोगा ने उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि घर के पास ठेले पर दोस्तोंं के साथ मोमोज खाते वक्त वहां पहुंचे दरोगा ने घर जाने के लिए कहा। उन्होंने पास में घर होने की बात कहीं तो दरोगा भड़क गए और साथ के पुलिस कर्मी उन्हें जबरन अपने वाहन में बिठाकर थाने ले गए और वहां रात भर बिठाए रखा।
उनका आरोप है कि थाने में दरोगा ने अपनी संपत्ति और सियासी रसूख का हवाला देकर धमकाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

दरोगा ने धमकाने के आरोप को बेबुनियाद ठहराया है। उनका कहना है कि अंकित समेत तीन लोग संदिग्ध हालत में खड़े देख उनसे घर जाने के लिए कहा गया। इस पर वह बहस करने लगे। सीओ देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर आने पर संबंधित मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें