फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूसरी शादी कर रहा था युवक...पहली पत्नी ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने मैरिज लॉन में पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस शादी करने जा रहे युवक को उसके घर से थाने ले आई। बाद में उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक का रिश्ता कस्बे की ही एक युवती से तय हुआ था। बुधवार को नगर के एक मैरिज लॉन में शादी का कार्यक्रम तय हुआ था। मेहमान और बरातियों के लिए भोजन तैयार कराया गया और बरात के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं। इस दौरान युवक की पहली बीवी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची।
महिला के अनुसार उसके और पति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इस कारण वह मायके में रह रही है। पति उसे धोखा देकर और दूसरे लड़की से असलियत छिपाकर शादी कर रहा है। इसके बाद पुलिस महिला को साथ लेकर मैरिज लॉन पहुंच गई। लड़की पक्ष को जब यह पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है, तब लड़की पक्ष ने बिचौलिये से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी होने पर दूल्हा पक्ष वाला देर रात तक बरात लेकर नहीं आया। अधिकतर मेहमान भी रात को ही अपने घरों को लौट गए। दुल्हन बनी युवती भी अपने हाथों में मेहंदी लगाए मायूस होकर परिजनों के साथ लौट गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या ने बताया कि युवक की शादी पूर्व में हो चुकी है। पहली पत्नी की शिकायत पर युवक को थाने लाया गया था। उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें