फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे बहगुल पुल के पास बाइक से कस्बे की ओर आ रहे गौहावर गांंव के 24 वर्षीय विकास सिंह की सामने से आ रहे डंपर की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद डंपर को चालक ने नवादा मोड़ पुलिस चौकी के पास रोक दिया और भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार विकास के पिता गजेंद्र सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनका एक छोटा भाई और तीन बहने हैं। विकास की शादी हो चुकी थी, लेकिन उनकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही हैं। उनकी मौत से माता मिथलेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें