पुवायां। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में बीए चौथे और छठे सेमेस्टर गृहिवज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 मई को होगी।
इसी प्रकार बीएससी वनस्पति विज्ञान के चौथे और छठे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा एक जून को, बीकॉम वाणिज्य और बीए शिक्षाशास्त्र के चौथे और छठे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा पांच जून को, बीए इतिहास और राजनीति विज्ञान के छठे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा छह जून को होगी। सभी परीक्षाओं का समय सुबह दस बजे से रहेगा। यह जानकारी प्राचार्य संतोष सिंह ने दी है। संवाद