फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तुझे सब है पता मेरी मां...

Sun, 11 May 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित महिलाएं। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
विज्ञापन

लीड काॅन्वेंट स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत लायंस क्लब सहेली की अध्यक्ष पदमा गुप्ता और सदस्य रमन गुप्ता को स्कूल की प्रधानाचार्या तराना जमाल ने बैच लगाकर किया। बच्चों ने रैंप वाक, भाषण प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, कार्ड बनाओ प्रतियोगिता, हैंडपेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने तू कितनी अच्छी है, तुझे सब है पता मेरी मां... गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
स्कूल की शिक्षिका लोचन मिश्रा को मदर क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के निदेशक मोहम्मद जमाल, आरना, रामसा, किंजा, आयांश,मान्य, सृष्टि, जमीला, सानवी, आयशा, आरिश, सृष्टि, अभीक,अविका, अलाइना, दक्ष, जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में कार्ड मेकिंग, ड्राइंग एंड कलरिंग, गीत, नृत्य, कविताएं आदि विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। रैंप-वाक, पेपर डांस, बैलून बैलेंसिंग, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं माताओं के लिए आयोजित की गईं। बच्चों ने गीत के माध्यम से अपनी मां के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्या शशि गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी सना सज्जाद, उप प्रधानाचार्य रंजीता शर्मा, संचालिका फरहीन, फहमीना आदि मौजूद रहीं।
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में मदर्स डे का आयोजन हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में माताओं ने प्रतिभा दिखाई। सुपर मॉम में प्रथम स्थान पर पूजा सिंह, द्वितीय स्थान पर अंजली गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर सोनम गुप्ता रहीं। इस दौरान स्कूल प्रबंधक कमेटी की सचिव रचना अग्रवाल, शुचि अग्रवाल, बनिता अग्रवाल, स्कूल की समन्वयक जिज्ञासा पांडे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ऑल सेंट्स स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्रेप से कक्षा चार तक के बच्चों द्वारा बनाए गए मां को समर्पित फोटो फ्रेम्स से हुई। प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी ने मदर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के बीच मां विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंत में डायरेक्टर सचिन बाथम ने विजेता छात्र-छात्राओं की माताओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कई माताओं ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। को-ऑर्डिनेटर तस्कीन शगुफ्ता, रूबी गुप्ता, समन खान, गुलशन, अश्विनी, शुभा, रोज, श्रुति, ज्योति, प्रियंका, अजीम आदि मौजूद रहे।

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। स्रोत : विद्यालय

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। स्रोत : विद्यालय

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं। स्रोत : विद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें