फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में मनाया गया योग दिवस

Sun, 21 Jun 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व योग दिवस ग्रामीण अंचलों में भी बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

पुवायां। विश्व योग दिवस पर नगर के हरेराम पर का तालाब पर पतंजलि पीठ के योगाचार्य कुनेंद्रपाल सिंह ने लोगों को योग कराया। संचालन करते हुए प्रमोद चंद्र गुप्ता ने कहा कि योग में तमाम बीमारियों को भगाने की क्षमता है। कुनेंद्रपाल सिंह ने लोगों को योग के तमाम आसनों और उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। आयोजन में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, राजीव सिंह, नरेंद्र शुक्ला, गंगाराम मिश्रा, सोमदेव, आभा गुप्ता, अनुराधा रमानी, डॉ. सुनील अग्रवाल, सारस्वत गुप्ता, धर्मपाल यादव आदि का सहयोग रहा।
उधर, एकल विद्यालय अभियान शाहजहांपुर की ओर से हरेराम पक्का तालाब पर योग दिवस मनाया गया। इस दौरान तमाम लोगों ने योगिक क्रियाएं की और उनसे होने वाले लाभ के बारे में जाना। आयोजन में संजय सूर्या, प्रदीप कुमार, रवि, अनुज कुमार, कमलजीत, मुकेश कुमार, अमित, दीपक दीक्षित, विजय कनौजिया, शिवसरन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

बंडा। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को देवकली रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मस्थली में योगाभ्यास कराया गया।
शक्ति पीठ के योगाचार्य अशोक रस्तोगी ने लोगों को योग कराया और योग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में  डॉ. विनोद शर्मा, श्यामलाल मिश्रा, विश्वनाथ त्रिपाठी, कनौजीलाल, ओमपाल, रिपुदमन सिंह, ब्रजेश मिश्रा, अविनाश, जगदीश शास्त्री, सुरेश श्रीवास्तव, संजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।
जलालाबाद। विश्व योग दिवस पर रोजी पब्लिक स्कूल में बच्चों को अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, प्राणायाम, कपालभाति समेत कई तरह के योगाभ्यास कराए गये। इस दौरान निदेशक राजीव मोहन पांडेय ने योग के महत्व के बारे में बताते हुए इसे प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करने की बच्चो से अपील की जबकि प्रधानाचार्य आरएमएस सोलंकी ने सभी का योग दिवस की बधाई दी। शिशु मंदिर में आयोजित हुए कार्यक्रम में कृष्ण पाल सिंह ने लोगो को योगाभ्यास कराया। इसमें भाजपा नेता मनोज कश्यप के अलावा आरएसएस के डा. रामशंकर अग्रवाल, सर्वेश दीक्षित, अनिल सिंह, वैभव त्रिवेदी, गौरव सिंह आदि शामिल हुए।
उधर ब्लू हैवेन्स गार्डेन में तीन दिन से चल रहे योग शिविर का समापन शांति, प्रेम व सदभाव की शपथ के साथ हुआ। पूर्व मे आर्ट आफ लिविंग की प्रशिक्षक निहारिका त्रिवेदी ने 21 महत्वपूर्ण आसनो का अभ्यास कराया। इस दौरान पश्चिमी उप्र भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मंत्री असित पाठक ने तुलसी सहित अनेक जड़ी बूटियों द्वारा स्वदेशी व स्वावलम्बी जीवन अपनाने की अपील की।
निगोही। विश्व योग दिवस पर कस्बे के रामलीला मैदान पर व्यापारी, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिकों आदि लोगों को आरएसएस शाहजहांपुर के कार्यवाह रवि मिश्रा ने  योग क्रिया के गुर व लाभ बताए। योग में खंड कार्यवाह आकाश तिवारी, राजा भैया, आयुश अवस्थी, सुकमत सक्सेना, कृष्णगोपाल त्रिपाठी, प्रभुसिंह कुशवाहा, बृजेश शर्मा का सहयोग रहा।
तिलहर। नवीन मंडी स्थल में तीन दिन से चल रहा योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस योग शिविर में लगभग दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लेकर योग, व्यायाम, प्राणायाम तथा आसनों का प्रशिक्षण लिया। इसमें बाल योगी उद्धभव मिश्रा ने मयूरासन, डिम्बासन, पूर्ण चक्र आसन, पूर्ण धनुरासन, नटरासन आदि का प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. आलोक अग्रवाल तथा डॉ. अनूप अग्रवाल ने योगासनों द्वारा हृदय व शरीर को स्वस्थ रखने की युक्तियां बताईं। चैरिटी के कार्यकर्ता सौरभ सहाय ने जम्मू कश्मीर में एडीजीपी एसएम सहाय की ओर से दोनों डाक्टरों व योग समिति के सदस्यों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रामऔतार गुप्ता, रविंद्र चौहान, डॉ. शुभा मिश्रा, डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ. रविंद्र सिंह, सरोज पांडेय, भूषण साहनी, वेद प्रकाश द्विवेदी, भानू प्रताप मिश्र, राजीव शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।
कलान। विश्व योग दिवस पर पाइप सेंटर कलान में आर्ट आफ लिविग संस्था के अध्यक्ष शिवम गुप्ता के द्वारा योगा कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यभान भदौरिया ने लोगों से कहा कि इस कार्य को प्रतिदिन करना है। इस के करने से शरीर स्वस्थ रहता और कई बीमारियों से भी निजात मिलती है।
कांट। विश्व योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर में क्षेत्र के तमाम लोगों को स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह के संचालन में योग कराए। योग में सत्यपाल सिंह, संदीप जी, सतीश शुक्ला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

सिंधौली। विश्व योग दिवस पर ब्लाक परिसर में गिरीश पाल शंखवार ने विभिन्न योग कराए। इस कार्यक्रम में रामकुमारी सिंह, राममूर्ति शर्मा, रामरतन शर्मा, द्वारिका प्रसाद, जगदेश्वर दयाल, वासुदेव मिश्र, हरिराम शंखधार, रामचंद्र शंखधार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें