फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगमय हुई क्रांतिकारियों की नगरी

Sun, 21 Jun 2015 11:13 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये तो कभी महर्षि पतंजलि ने भी नहीं सोचा होगा कि उनके द्वारा जो योग गढ़ा जा रहा है वह एक दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में देश-दुनिया के सामने आएगा। भले ही इस काम को सदियां बीत गई हों, लेकिन ऐसा हुआ है। अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ता और स्फूर्ति देख अचंभित होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जब योग का महत्व समझा तो वह उनके दीवाने हो गए। इसके बाद मोदी की ही पहल पर योग को विश्व व्यापी बनाने के लिए 21 जून को योग दिवस घोषित कर दिया गया। धीरे-धीरे इस दिन की प्रतीक्षा होने लगी और आखिर वह दिन भी आ गया, जब दुनिया ने योग के माध्यम से भारत की शक्ति को देखा और जाना। कई दिन की तैयारियों और इंतजार के बाद आखिर वह दिन भी आया, जब बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों ने एक साथ योग करके इतिहास रच दिया। शहर की तो बात छोड़ें, गांवों और कस्बों में भी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने एक साथ योग कर ऋषि-मुनियों की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। शहर में सेना के जवानों से लेकर एबीसीडी और कखग पढने की उम्र वाले बच्चों ने योगाभ्यास के जरिए देश की एकता का भी संदेश दे डाला। सेना के जवान, अधिकारी, डॉक्टर, शिक्षक, राजनेता, व्यापारी, विद्यार्थी, $गृहस्थ, वकील यानी हर किसी ने प्रथम विश्व योग दिवस को सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रमुख केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन


जीएफ कॉलेज मैदान में जुटे एनसीसी कैडेट्स
25 यूपी बटालियन के तत्वावधान में जीएफ कॉलेज मैदान में एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। एक अनुमान के मुताबिक यह जिले का सबसे बड़ा शिविर था। इसमें कमांडिंग अधिकारी कर्नल अनिल शर्मा के नेतृत्व में पहले से प्रशिक्षित 16 शिक्षण संस्थाओं के 907 कैडेट्स शामिल हुए, इसमें महिला कैडेट्स भी शामिल हैं। सभी कडेट्स सफेद टी-शर्ट में अनुशासित ढंग से कॉमन योगा प्रोटोकाल के अंतर्गत निश्चित किए गए योग कर रहे थे। यहां एनसीसी अधिकारियों के अलावा एसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र और जीएफ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनवर मसूद भी मौजूद रहे। योगाभ्यास राम निवास अग्निहोत्री ने कराया।

तक्षशिला में साधकों को खिलाई गई दही-जलेबी
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में नेहरू युवा केंद्र के संयोजन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस केंद्र पर कर्मयज्ञ, आर्ट ऑफ लिविंग, तक्षशिला स्कूल ने भी सहभागिता की। केंद्र पर करीब सवा पांच सौ महिला, पुरुष और बच्चों ने योगाभ्यास किया। यहां शिक्षक और अधिकारी भी शामिल हुए। समापन पर साधकों को आयोजकों की ओर से अंकुरित चने, दालें, दही-जलेबी, खस्ता कचौड़ी और म_ा भी उपलब्ध कराया गया। केंद्र पर मुख्य रूप से एडीएम एमएन उपाध्याय, प्रभारी सीडीओ पीपी त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी विशंभर बाबू, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रमणि, जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद, डीआईओएस राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम गिरीश चंद्रा, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राजेंद्र राजन, स्कूल के प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल, अरुण खंडेलवाल, संजीव मिश्रा, मुकेश मोदी, रवि वर्मा, मनीषा खन्ना, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत
योग विज्ञान संस्थान की ओर से प्रशिक्षक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने ज्योति गुप्ता, अजय गुप्ता, पद्मा गुप्ता, गीता पांडेय आदि के साथ छाबनी परिषद स्थित कन्या माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगाकर क्षेत्रीय लोगों को योगाभ्यास कराया। यहां मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र समेत कई केंद्रों के करीब 400 साधकों ने योगाभ्यास किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने पुरस्कृत भी किया।

रॉयन स्कूल में भी हुआ योग
विश्व योग दिवस पर शहर के बाहर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में योग कक्षाएं लगाई गईं। यहां योग प्रशिक्षक संध्या गुप्ता और रोली खन्ना ने लोगों को योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

सेलिव्रेशन मैरिज लॉन में जुटे विशिष्टजन
विवेकानंद योग संस्थान के बैनर तले छावनी परिसर स्थित सेलिव्रेशन मैरिज लॉन में योग दिवस मनाया गया। यहां सांसद कृष्णा राज, विधायक सुरेश खन्ना एवं यश भारती से सम्मानित रमेश भइया ने स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर जेपी मिश्र, राजीव अवस्थी, जीएस वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा आदि ने योगाभ्यास कराया। इस केंद्र पर बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए।

शहीद उद्यान में विधायक सुरेश खन्ना ने किया योग
शहीद उद्यान में दो स्थानों पर योग दिवस मनाया गया। योग संस्थान की ओर से शहीद स्तंभ के दक्षिण की ओर लगे शिविर में सीनियर सिटीजन महिलाओं और पुरुषों के अलावा बच्चों और युवाओं ने भी योगाभ्यास किया। केंद्र पर विधायक सुरेश खन्ना ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उत्तर दिशा वाले हरे-भरे मैदान में लगे कैंप में मदनलाल पाठक ने योगाभ्यास कराया। यहां विधायक खन्ना ने भी योग किया। इससे पहले उन्होंने सभी को योग दिवस की वधाई भी दी।

यात्री निवास में सांसद ने किया प्राणायाम
बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से लगाए गए शिविर में सांसद कृष्णा राज ने पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता और रागिनी सिंह चौहान के साथ प्राणायाम एवं सूक्ष्म योगाभ्यास किया। इस केंद्र पर करीब डेढ़ सौ साधक मौजूद रहे।

कारागार में बंदियों ने किया योग
जिला कारागार में विश्व योग दिवस पर बंदियों और कारागार अधिकारियों को योगाभ्यास कराया गया। यहां बंदी प्रशिक्षक रामपाल ने अधीक्षक बृजेंद्र सिंह, कारापाल मनीष कुमार, गिरिजा शंकर यादव, नवीन श्रीवास्तव समेत बंदियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोग समेत कई आसनों का अभ्यास कराया।

आरएसएस ने मनाया योग दिवस
विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से संघ कार्यालय, साउथ सिटी, सरस्वती शिशु मंदिर, फैक्ट्री इस्टेट समेत कई ब्लाकों में योग कक्षाएं लगाई गईं। इनमें धर्मेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, राज नारायण गुप्ता, ईशपाल सिंह, अशर्फी सिहं, रवि मिश्रा आदि का योगदान रहा।  

गायत्री शक्तिपीठ
में भी हुआ योग
गायत्री शक्तिपीठ में डीपी विद्यालय, मारवाड़ी पाठशाला और शक्तिपीठ के केंद्रों का संयुक्त शिविर लगाया गया। प्रताप नारायण टंडन, दीपांजलि रस्तोगी, रामरतन वर्मा, अवधेश सिंह आदि ने प्राणायाम और योगाभ्यास कराया। राजाराम मौर्य, एसपी शुक्ला आदि ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

इन स्थलों में भी लगीं योग कक्षाएं
बचपन स्कूल में विश्व योग दिवस पर शिविर लगाया गया, इस अवसर पर प्रबंधक रामनरेश यादव, प्रधानाचार्य निधि बहल, पूनम वाजपेयी, इल्मा फारूखी, फरहा, श्वेता अग्रवाल, आफरीना, मानसी, असरा आदि शिक्षिकाओं ने प्राणायाम और योगाभ्यास किया। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी के नेतृत्व में पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी सरोज गुप्ता ने योग कराया, इसमें स्टाफ के सदस्य शामिल हुए। श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह के नेतृत्व में योग शिविर लगा। यहां एनसीसी अधिकारी मेजर अनिल मालवीय ने प्रबंधक संतोष पांडेय समेत शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। फिटनेस प्लस जिम में विश्व योग दिवस पर कुंदन श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराया। मंदीप कौर ने योग को महत्वपूर्ण बताया। प्रज्ञा ग्रुप की ओर से हनुमत धाम परिसर में योग दिवस मनाया गया। शिविर में सद्वाक्य प्रदर्शनी भी लगाई गई। पवन गुप्ता, शिवम वर्मा, अंकित वर्मा आदि ने योग को महत्वपूर्ण बताते हुए योग कराया। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रमोद अग्निहोत्री, राम मोहन मिश्र, चंद्रमोहन, अखिलकांत, तेज बहादुर, शशांक शेखर, अरुण मिश्र आदि ने योगाभ्यास कराया।

रेलकर्मियों ने डेढ़ घंटे किया योग
विश्व योग दिवस पर रेलकर्मियों ने डेढ़ घंटे तक योगाभ्यास किया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एंड वैगन आरपी सिंह, तल्हा अंसारी, रामलाल, तौकीर खां, मोहम्मद वली खां, महेंद्र, राजेश, ऊषा, सीमा आदि रेल कर्मियों ने स्टेशन सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक योग किया।

नियमित रूप से योग करने का लिया संकल्प
शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टाउनहाल शाखा के हॉल में बैंक कर्मियों को प्रशिक्षित योगाचार्यों ने सुबह सात से आठ बजे तक योग कराया। योग करने के लिए नगर की विभिन्न शाखाओं के बैंककर्मियों ने रोजाना योग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक दिनेश निगम, अचल मेहरोत्रा, शशी जौहरी, राजीव चौरसिया, केबी शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

नगर संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया योग
शाहजहांपुर। नगर संसाधन केंद्र में प्रशिक्षण लेे रह प्रशिक्षु शिक्षकों ने विश्व योग दिवस पर योग किया। प्रशिक्षुओं ने सूर्य नमस्कार के साथ गायत्री मंत्र का पाठ भी किया। योग प्रशिक्षक अजीत यादव ने कहा कि योगा शरीर को स्वस्थ रखता है। कहा कि जब शरीर स्वस्थ होता है तो उसमें मस्तिष्क तेजी से काम करता है। योग के माध्यम से ज्ञानेंद्रियों को काबू में किया जा सकता है।
एबीआरसी इमरान सईद खां ने योग को शरीर के लिए लाभप्रद बताया। एबीआरसी सीमा आहूजा और रीता सक्सेना ने योगासन किया। इस मौके पर आरेंद्र चौहान, शिवकुमार, रूपराम, नेहा, ज्योति, साधना, राजेश कुमार, सोनल शर्मा, अतुल कुमार, राजेश मिश्रा, विकास विक्रम, प्रदीप त्रिवेदी, संतोष सक्सेना, संतोष अवस्थी, अनिरुद्घ मिश्रा, नृपेंद्र मिश्रा आदि प्रशिक्षु मौजूद रहे।

भावलखेड़ा बीआरसी में हुआ योग
योग दिवस पर बीआरसी भावलखेड़ा में योग की शुरुआत प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री देवेश वाजपेयी ने मां सरस्वती का पूजन करके किया। इसके बाद योग प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षु शिक्षकों ने योग के 35 आसन कराए। इस मौके पर एबीआरसी रोहिताश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, भाईलाल वर्मा, रविशंकर वर्मा, अमन अवस्थी, पवन दीक्षित, आनंद बिहारी वाजपेयी, मनोज अस्थाना, कवित कुमार, आशुतोष मिश्रा, मीनू त्यागी आदि शामिल रहे।

कैंट मैदान में फौजी बने योगी
शाहजहांपुर। विश्व योग दिवस पर छावनी परिषद के मैदान में सुबह छह बजे फौजी योगी बने नजर आए। चार योग प्रशिक्षकों ने डोगरा, जाट और राजपूत रेजीमेंट के जवानों के साथ ही उनके घरवालों को योग कराया। इसके साथ ही योग से संबंधित पोस्टर, चार्ट और किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई।
रविवार सुबह साढ़े पांच बजे ही कैंट के मैदान में योग दिवस की तैयारियां पूरी हो गई थीं। पौने छह बजे तक योग करने वाले सभी साधकों ने अपना स्थान पर शांति पूर्वक बैठ गए थे। छह बजे योग प्रशिक्षकों ने योग कराना शुरू कर दिया। प्रशिक्षकों ने 35 मिनट में योग के 21 आसन कराए। इसके बाद आर्मी के जवानों व्यायाम भी किया।
इस मौके पर छावनी के बिग्रेडियर जेएस सरन ने कहा कि योग धार्मिक, मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से सक्षम बनाने का अच्छा साधन है। योग से सकारात्मक दृष्टिकोण का निर्माण होता है, जिससे वसुधैव कुटुंबकम की भावना को बल मिलता है। कहा कि योग से तनाव, थकान, रोग एवं क्रोध पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें