फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस : हजारों लोगों ने योग कर दिया स्वस्थ समाज का संदेश

विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर घर पर योग करता बच्ची । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार को विश्व योग दिवस पर लोगों ने अपने घरों में रहकर और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगासन किया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने योग से निरोग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

योग विज्ञान संस्थान की ओर से आर्य महिला डिग्री कॉलेज में योग कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन हुआ। संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने विभिन्न आसन कराए। नगर आयुक्त संतोष शर्मा, डॉ. अमितेश अमित, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. अवनीश मिश्रा, अवनीश चौहान, डॉ. शबाना साजिद, डॉ. रानू द्विवेदी आदि शामिल हुए।
भारतीय योग संस्थान की शाहजहांपुर इकाई ने फैक्टरी इस्टेट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में योग शिक्षकों द्वारा जिला प्रधान पवन सिंह के नेतृत्व में योग किया। वर्चुअल माध्यम से विभिन्न साधकों ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि ओसीएफ के संयुक्त महाप्रबंधक अनिल कुमार, शरणजीत कौर, ओम प्रकाश प्रजापति, मयंक पांडे, गोपाल बाबू, मदन मोहन त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, केके शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

आरएसएस की ओर से संजय कुमार स्वरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग शिविर लगा। विभाग प्रचारक चंदन सिंह ने स्वयंसेवकों को योग करवाया। विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा, महानगर संघचालक रमेश सक्सेना मौजूद रहे।
दुर्गा इन्क्लेव में आरोग्य भारती महानगर, प्रयास सेवा समिति व ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल के सहयोग से दुर्गा एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी द्वारा सप्तम योग दिवस मनाया गया। डॉ. सुशील कुमार मिश्रा, बृजेश सक्सेना, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. एम कुमार आदि मौजूद रहे।
------
योग महोत्सव का हुआ सीधा प्रसारण
जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग से संचालित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का सीधा प्रसारण योग वेलनेस सेंटर पुराना जिला चिकित्सालय नगर से प्रसारित किया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने योग प्रशिक्षक मृदुल कुमार, योग सहायक चिवनाथ पाल, गौरी, श्रेया, आध्या, आकृति आदि को प्रशस्ति पत्र दिए। वहीं मेडिकल कॉलेज में बने आयुष विभाग के योग वेलनेस सेंटर में प्रशिक्षक अभिनव शुक्ला ने योगासन कराया।
--------
भाजपा ने सभी मंडलों में लगाया योग शिविर
भाजपा ने जिले के सभी मंडल में योग शिविर का आयोजन किया। सिंधौली मंडल में जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने योग की अहमियत और महत्व से अवगत कराया। पुवायां ग्रामीण मंडल में जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, चैना रुरिया मंडल में जिलामंत्री अनुराग सिंह, पुवायां नगर मंडल में चेयरमैन संजय गुप्ता, खुटार मंडल में चेयरमैन अनुपम शुक्ला, बंडा मंडल में विधायक चेतराम, ढका घनश्यामपुर मंडल में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत वर्मा, निगोही मंडल में विधायक रोशन लाल वर्मा आदि रहे।
-
सीएससी केंद्रों पर लोगों ने किया योग
सीएससी केंद्रों पर शिविर लगाए गए और योगाभ्यास कराया गया। जिला प्रबंधक संजय कुमार, विपुल कुशवाहा, जिला समन्वयक चंद्रहास श्रीवास्तव, शिव्या श्रीवास्तव हेमा कामरा, रुचि श्रीवास्तव, अपूर्व यादव, उमंग गुप्ता, शिवांगी अवस्थी, ममता पांडे सुशीला सक्सेना, काजल आदि शामिल रहे।
-
किडजी के बच्चों ने किया योग, जाना महत्व
किडजी स्कूल की ओर से ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से नन्हें मुन्नो को योग कराया गया। प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता, रेयांश, नैतिक, बिलाल, आध्या, प्रणय, आकर्ष, रुद्र, देवांश, अहाना, वेदिका आदि बच्चे शामिल हुए।
-
कैडेटों ने किया योगाभ्यास
एसएस कॉलेज के एनसीसी कैडेटों को योग प्रशिक्षक डॉ. मयंक भूषण पांडेय, अवधेश प्रजापति ने योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डॉ.अवनीश मिश्रा, संयोजक आलोक कुमार सिंह, डॉ. अजित सिंह चारग, डॉ. प्रकाश डबराल, रामनिवास गुप्ता, चंद्रभान त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-
योग दिवस पर यज्ञ का आयोजन
पावर ग्रिड के पूर्व महाप्रबंधक विनय शर्मा ने मिर्जापुर के ग्राम पृथ्वीपुर में योग शिविर एवं वातावरण शुद्धि के लिए हवन/यज्ञ का आयोजन किया। योगाचार्य राजकुमार आर्य, आचार्य देवपाल आर्य, वीरेंद्र मिश्र, विनय शर्मा,हरीश शुक्ल, दिनेश मिश्रा, ललित पाल, बृजेन्द्र यादव, देवेंद्र आदि ने आहुति दी।
----
पुवायां में तमाम नेताओं के साथ मिथलेश कुमार ने किया योग
पुवायां। पुवायां, खुटार, बंडा में कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया।
पुवायां के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में योग शिक्षक कमल प्रकाश और सरोजनी देवी राजपूत ने सभी लोगों को योग करना सिखाया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला मंत्री प्रशांत पटेल, केसी मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला, राजेश गुप्ता, नौशाद खां, महेश शर्मा, जय प्रकाश पांडे, प्रदीप अवस्थी, आदित्य चौहान, अमित सिंह, सुरेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। पुवायां के गांधी पार्क में आयोजित योग शिविर में सरोजनी देवी ने लोगों को योग सिखाया। यहां पूर्व विधायक शकुंतला देवी, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, केके गुप्ता, अंग्रेज सिंह, राजीव मित्रा, अचल मिश्रा, श्याम कुमार त्रिवेदी, राजीव शर्मा, शशि अग्निहोत्री, बबली सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
खुटार के एक पैलेस में नगर संघ चालक अरविंद सक्सेना और दर्शन सिंह हिंदुस्तानी ने लोगों को योग सिखाया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, रजनीश दीक्षित, राजेश देवल, नमित दीक्षित, अवनीश मिश्रा, आशीष शुक्ला, विजय शंकर अवस्थी, बबलू मिश्रा, रामाधार मिश्र, विनोद सिंह, ध्यानू चौहान, केएन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में योगाभ्यास कराते डीएम इंद्र विक्रम सिंह। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में योग दिवस पर डीएम व सीडीओ ने योग प्रशिक्षक मृदुल व बच्चों के प्रशस्ति पत्र देकर सम्- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

पुवायां में योग करते अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार। संवाद- फोटो : POWAYAN

 

श्वि योग दिवस पर कैंट मैदान पर योग करते मॉनिंग वॉक करने वाले लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विश्व योग दिवस पर योग करते ग्रुप मेंबर्स। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विश्व योग दिवस पर एसएस कॉलेज में योग करतीं छात्राएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें