अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यक्रम में मनोनयन पत्र देते अतिथि। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक श्री सत्यपाल सिंह यादव महाविद्यालय नवादा इंदेपुर में हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव रणविजय सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का कार्य करें।
प्रांतीय सचिव कृष्णपाल सिंह यादव ने कहा कि जिले का यादव समाज सदैव एकजुट रहा है। समाज को बांटने वाले लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। महासचिव सुरेंद्रपाल सिंह यादव, प्रांतीय सचिव यदुवीर यादव ने विचार रखे। अंत में रामसागर यादव को पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें 15 दिन के अंदर कार्यकारिणी गठित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में रामकुमार सिंह यादव, मानवेन्द्र सिंह यादव, अजीत सिंह यादव, प्रमोद यादव जनसेवक, जितेंद्र यादव, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।