फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापम के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन

Sat, 11 Jul 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मिशन-2017 को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने फिर से गतिविधियां तेज कर दीं हैं। पार्टी कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर संगठित हो गए हैं। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले को खूनी घोटाला बताते हुए इसके विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम पत्र देकर मध्य प्रदेश सरकार बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने कहा कि व्यापम घोटाले में 40 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हैं। ऐसे गंभीर मामले में जबकि पत्रकार और अधिकारियों को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। ऐसे में इस घोटाले के खुलासे के लिए कोई भी आगे नहीं आएगा, जिससे लोगों को न्याय नहीं मिल सकेगा। ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए इनकी बर्खास्तगी करते हुए वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मौके पर जिला संयोजक काशीनाथ दीक्षित, जिला सचिव अपूर्व अग्निहोत्री, मनोज मिश्रा, आफताब सिद्दीकी, आशीर्वादी मिश्रा, कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, कृष्ण कुमार रस्तोगी, संजीव गुप्ता, मनीष यादव, अमित त्रिवेदी, राहुल दुबे, आजाद सिंह, सुरजीत सिंह, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें