फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में दंगल में ​भिड़ते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। रामलीला मेले में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं। पहलवानों के दमखम और दांव-पेच देखकर दर्शकों ने खूब उत्साह बढ़ाया। कई मुकाबले बराबरी पर छूटे, जबकि कुछ में पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

दंगल के आयोजक इमरान कुरैशी पहलवान ने बताया कि हरियाणा के सोनू पहलवान और पंजाब के मोनू पहलवान के बीच 20 मिनट तक मुकाबला चला। समय समाप्त होने तक दोनों में से कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका।
इसी तरह अयोध्या की हनुमानगढ़ी के बाबा रविशंकर दास और पंजाब के मोनू पहलवान के बीच 25 मिनट का मुकाबला बराबरी पर छूटा। हरियाणा के शाहिद पहलवान और फीलनगर के सलमान पहलवान के बीच भी 20 मिनट की कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

दिल्ली के सलमान पहलवान ने अयोध्या के बाबा रविशंकर दास को कड़े मुकाबले में परास्त किया। उत्तराखंड के कलियर शरीफ निवासी आहिल कुरैशी ने राजस्थान के संजय पहलवान को शिकस्त दी। हरियाणा के शाहिद पहलवान ने राजस्थान के विजय पहलवान को हराया। वहीं, राजस्थान के कल्लू पहलवान और मेरठ के गुड्डू पहलवान के बीच 20 मिनट तक जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें गुड्डू पहलवान विजयी रहे।
देर शाम तक चले दंगल में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता उर्फ लल्ला, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें