फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दंगल में हनुमान गढ़ी के बाबा लाडी ने दिखाया दम, राजस्थान के पहलवान शैतान को दी पटखनी

Mon, 25 Nov 2024 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां में सोमवार को दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें पहलवानों के बीच जबर्दस्त कुश्ती हुई। हनुमान गढ़ी के पहलवान बाबा लाडी ने राजस्थान के पहलवान को कई बार पटखनी दी। 
विज्ञापन
पुवायां में हुआ दंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में अयोध्या की हनुमान गढ़ी के पहलवान बाबा लाडी ने राजस्थान के शैतान पहलवान को अखाड़े में कई पटखनी दी तो दर्शकों ने बाबा लाडी को कंधों पर उठा लिया। बाबा लाडी को खूब इनाम मिला। कुश्ती के देखने के लिए सोमवार को भारी भीड़ रही।

विज्ञापन


राजस्थान के शैतान पहलवान ने सोमवार को कई पहलवानों को पटखनी दी। किसी भी पहलवान को अखाड़े में उतरने की चुनौती दी तो बाबा लाडी ने शैतान पहलवान को कई बार पटखनी दी। शैतान पहलवान को हारते देख उनका भाई पैंट-शर्ट पहने हुए ही अखाड़े में आ गया। बाबा लाडी ने एक साथ दोनों को मुकाबला करते हुए कई बार पटखनी दी, इससे राजस्थान के दोनों पहलवान अखाड़े से भाग खड़े हुए। 

इस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और बाबा लाडी को खूब इनाम दिया। इसके अलावा हनुमान गढ़ी के ही छोटा लाडी ने राजस्थान के शैतान पहलवान, प्रयागराज के गोलू ने बनारस के सौरभ पहलवान, हिमाचल प्रदेश के छोटा खली ने प्रयागराज के राजू पहलवान, मध्य प्रदेश के इंद्रजीत ने आगरा के श्यामवीर पहलवान को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बीच बराबरी पर छूटी कुश्ती 
अयोध्या के छोटा लाडी और राजस्थान के भूकंप पहलवान, उन्नाव के मनीष पहलवान और गोरखपुर के विवेक पहलवान के बीच कुश्ती बराबर रही। समाजसेवी प्रदीप मिश्रा और ब्रजेंद्र देव मिश्रा आदि ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। देर शाम तक चले कुश्ती मुकाबलों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। मंगलवार को भी देश के तमाम हिस्सों से आए पहलवान कुश्ती में दांव पेंच दिखाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें