फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जलालाबाद में सांड़ का आतंक, राह चलते कई लोगों को उठाकर पटका; देखें वीडियो

Mon, 25 Nov 2024 05:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में सोमवार को एक सांड़ ने दहशत फैल गई। उसने कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एक युवक को सींगों से उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
सांड़ ने सींगों में फंसाकर युवक को पटका - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में तहसील रोड पर सोमवार शाम अचानक आक्रामक हुए एक सांड़ ने महिला समेत कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पालिका प्रशासन को सूचना देकर सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन


सांड़ ने सबसे पहले मोहल्ला प्रतापनगर की विभा को निशाना बनाया। वह बेटे बबलू की दवा लेकर घर लौट रही थीं। सांड़ ने सींग मारकर महिला को गिरा दिया। अन्य लोगों के ललकारने पर सांड़ भागा और आगे जाकर एक राहगीर को सींगों से उठाकर फेंक दिया। उसके गिरने पर सांड़ ने उस पर दोबारा हमला कर दिया, जिससे उसकी एक आंख जख्मी हो गई। राहगीरों के शोर मचाने पर सांड़ रामताल रोड पर भाग निकला। 

विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए थे देवेंद्र, सांड़ ने किया घायल 
सांड़ के हमले में घायल देवेंद्र ने बताया कि वह पुवायां के रहने वाले हैं और यहां रिश्तेदारी में आए थे। बाद में सांड़ ने रामताल रोड पर बाजारगंज के अरविंद सिंह सहित कई अन्य लोगों पर भी हमला किया। गनीमत रही कि भीड़भाड़ होने के कारण अन्य लोगों के ललकारने पर सांड़ भागता रहा। घायल देवेंद्र को राहगीरों ने एक निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर नगरपालिका कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन सांड़ का कुछ पता नहीं लगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें