फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोपाष्टमी पर गोशाला में हुआ पूजन, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Thu, 19 Nov 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मिश्रीपुर में गोपाष्टमी पर गोमाता का पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिश्रीपुर में श्री गोपाल गोशाला प्रबंध समिति की ओर से गोपाष्टमी के पर्व पर आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलेश कुमार खन्ना ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद समिति पदाधिकारियों और अतिथियों ने गोमाता का पूजन कर आरती उतारी और गुड़, केला व चूनी खिलाकर तिलक लगाया और माला पहनाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, जिला कारागार अधीक्षक जेपी तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, उनकी पत्नी सोनिया राठौर, स्वाति सिंह और चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू खन्ना सपरिवार शामिल हुए। गोपूजन के बाद देर रात तक भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य संरक्षक रामचंद सिंघल, अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, लाला राम गुप्ता, अध्यक्ष सुरेश सिंघल, सचिव प्रवीण खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें