फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग में दबकर श्रमिक की मौत, दो घायल

Sat, 10 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
अवैध रूप से रेत खनन करते समय मिट्टी की ढांग ढहने से उसके नीचे दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। रेत भरने आया ट्रैक्टर चालक श्रमिकों की मदद करने की बजाय मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

खुटार क्षेत्र अवैध रेत खनन के लिए कुख्यात है। यहां कई संभ्रात कहे जाने वाले लोग इस धंधे में लिप्त हैं। शुक्रवार को भी खुटार के एक व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्रॉली रेत खनन के लिए गयी थी। गांव त्रिलोकपुर और पुनौती के बीच चार श्रमिक रेत खोद कर ट्रॉली में भर रहे थे। ऊपर मिट्टी को हटाए बिना अंदर काफी दूर तक सुरंग जैसी बनाकर रेत खनन हो रहा था। अचानक मिट्टी की ढांग ढहने से तीन श्रमिक उसमें दब गए। एक श्रमिक ट्रॉली के पास था। ढांग गिरती देख उसने शोर मचाया तो चालक श्रमिकों की मदद करने की बजाय ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल मिट्टी हटाकर श्रमिकों को निकाला गया।
इस दौरान खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी श्रमिक 25 वर्षीय सर्वेश कुमार की मौत हो गई, जबकि गुड्डू और अजयपाल घायल हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सर्वेश के घर सूचना पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई उमेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई खुटार के रितेश मिश्रा की ट्रॉली पर काम करता था। रितेश रेत बिक्री का काम करता है। शुक्रवार को रितेश उसके भाई सर्वेश को लेकर रेत खनन करने गया था। वहां ट्रॉली बैक करते समय मिट्टी की ढांग ढहने से उसके भाई की दबकर मौत हो गई। रितेश ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला। एसओ इंद्रकुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सर्वेश की मौत से मां शिवरानी का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन

00 
डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी
खुटार। हादसे के शिकार हुए श्रमिक सर्वेश कुमार की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुई थी। कुछ समय से सर्वेश की पत्नी से अनबन चल रही थी। सर्वेश की पत्नी अनीता देवी मायके में है। सूचना के बाद उसने खुटार पहुंचने की बात कही। अनीता के इंतजार में काफी देर तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया, लेकिन दोपहर 12 बजे मौत होने के बाद शाम पांच बजे तक अनीता के खुटार नहीं पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
000
फोटो-47,खुटार के गांव त्रिलोकपुर में किया गया अवैध रेत खनन
फोटो-48,पुवायां में गोमती नदी से हो रहा रेत खनन
00 
खुटार थाना क्षेत्र बना अवैध खनन का सिरमौर
पूरे पुवायां सर्किल में दिन रात हो रहा अवैध रेता खनन
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं दे रहे ध्यान
धड़ल्ले से सप्लाई की जा रही रेता भरी ट्रॉली
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। 
अफसर कहते हैं कि पुवायां सर्किल में अवैध खनन नहीं हो रहा है। शासन को समय समय पर इसकी रिपोर्ट भी भेजी जाती रहती है, लेकिन खुटार में अवैैध रेत खनन के दौैरान श्रमिक की मौत से पुलिस और प्रशासन की पोल खुल गई है। पुवायां सर्किल क्षेत्र में रेता खनन का काम जोरों पर हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की साठगांठ के चलते रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। 
खुटार में त्रिलोकापुर, मैनियां, चमराबोझी गांव के पास धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इसके अलावा गोमती नदी में पानी कम हो जाने के कारण रेता निकालने का काम पूरे जोरों से किया जा रहा है। दिनदहाड़े धड़ल्ले से हो रहे रेत के कारोबार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं देना कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। तहसील क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक लोग अवैध रेत खनन से जुड़े हैं। इससे लाखों की कमाई है। दिन में नदी से रेता खुदाई कर नदी के किनारे एकत्र करने का काम होता है और रात के अंधेरे में ट्रॉलियों से रेता भरकर जरूरतमंदों के घर पहुंचाई जा रही है। एक ट्रॉली रेता चार से पांच हजार रुपये में बेची जा रही है। 
खुटार, पुवायां, बंडा में गोमती, झुकना से रेत खनन होता है और सिंधौली क्षेत्र में रेत खनन का काम खन्नौत नदी से किया जाता है। कोर्ट के अवैध खनन पर कड़ाई से रोक के आदेशों से पुवायां में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है, यही कारण है कि पुवायां में माफिया बेखौफ होकर खनन करा रहे हैं।
00
इन स्थानों पर होता है अवैध खनन
0 पुवायां में पन्नघाट, मस्तानशाह घाट, गदाईसांडा, चकलुआ घाट, खुटार पुवायां मार्ग पर गोमती नदी के पुल के पास, धियरी घाट आदि।
0 खुटार में गांव पकड़िया हकीम के पास गोमती नदी के तट पर, गांव मैनिया, गांव टाह खुर्द कलां के पास, बंडा मार्ग पर झुकना और गोमती नदी के घाटों पर दिनदहाड़े रेत खनन किया जाता है। 
0 बंडा में सुनासिर घाट के पास, मंसाराम घाट, मझरिया घाट, खुटार मार्ग पर गोमती और झुकना नदी से अवैध खनन धड़ल्ले से। 
0 सिंधौली में शारदा नहर, खन्नौत नदी से तमाम स्थानों पर, गांव ईंटारोरा के पास, गांव कमलापुर के पास रेत का अवैध खनन धड़ल्ले से होता है। 
00
मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई फर्जी रिपोर्ट
पुवायां। गोमती नदी से अवैध खनन की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से वर्ष 2015 में अवैध खनन पर रिपोर्ट मांगी गई थी। एसडीएम कार्यालय से रिपोर्ट भेज दी गई कि लेखपालों से जानकारी ली गई, लेकिन कहीं भी अवैध खनन की सूचना नहीं मिली। 
00
खुलेआम होता है मिट्टी खनन
पुवायां। तहसील क्षेत्र में तमाम स्थानों पर जेसीबी से मिट्टी खनन का काम भी खुलेआम हो रहा है। दिन में पुवायां सर्किल के किसी भी थाना क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रॉलियां दौड़ती देखी जा सकती हैं। खुटार और बंडा में तो मिट्टी और रेत भरी ट्रॉली थाने के सामने से खुलेआम निकलती हैं, लेकिन मिलीभगत के चलते पुलिस इन्हें पकड़ने की जरूरत नहीं समझती। 
00
खनन नहीं रोका, दे दी भट्ठा स्वामियों को सूचना
पुवायां। कुछ दिन पूर्व खुटार के गांव रसवां कलां के मजरा हिमंचलपुर में ऊधमसिंह के खेत से मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा था। मामले की जानकारी एसडीएम, सीओ और खुटार एसओ को दी गई। खुटार एसओ लोकेशन की जानकारी लेने के बाद मौके पर तो नहीं गए, उल्टा खुटार के सभी भट्ठा स्वामियों को फोन कर खनन बंद कर देने और जेसीबी भगा ले जाने को कह दिया। इससे साफ है कि खनन माफिया और पुलिस मिली हुई है। इस मामले में एसओ इंद्रकुमार का कहना है कि सूचना पर वह जांच करने गए थे। किसी को सूचना नहीं दी गई। 
00
जब भी खनन की शिकायत मिलती है, कार्रवाई कराई जाती है। अब किसी थाना क्षेत्र से शिकायत मिली तो दूसरे थाना क्षेत्र की पुलिस से क्रास चेकिंग कराई जाएगी। अवैैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

सुमित शुक्ला सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें