फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हादसा: कार से टकराई इको वैन, लखीमपुर खीरी के 12 श्रमिक घायल; दिवाली पर घर लौट रहे थे सभी

Sat, 07 Nov 2026 03:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

हरियाणा से मजदूरी कर घर लौट रहे श्रमिकों की वैन शनिवार सुबह खुटार में कार से टकरा गई। इस हादसे में लखीमपुर के 12 श्रमिक घायल हो गए। हादसा खुटार मैलानी हाईवे पर गांव सलनहा ओवरब्रिज के पास हुआ। 
विज्ञापन
खुटारा- मैलानी हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के 12 श्रमिक घायल हो गए। हरियाणा से दिवाली पर घर लौट रहे श्रमिकों की इको वैन बोलेरो कार से टकरा गई। हादसे में चार गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


यह हादसा शनिवार सुबह सात बजे खुटार मैलानी हाईवे पर गांव सलनहा ओवरब्रिज के पास हुआ। इको वैन सामने से आ रही बोलेरो कार से टकरा गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल श्रमिक लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव बुझवा, सुजानपुर टांडा और चक निवासी हैं। वे एक महीने पहले मजदूरी करने हरियाणा गए थे और दिवाली पर किराए की वैन से घर लौट रहे थे। 

श्रमिकों ने बताया कि वे शुक्रवार शाम को हरियाणा से चले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल
घायलों में शिवमोहन, कल्याण, सिकंदर और ईको चालक सूरज को ज्यादा चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें