फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रांतों से श्रमिकों का आना जारी, तमाम लोग नहीं करा रहे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। दूसरे प्रदेशों में काम करने गए श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। इनमें से कुछ लोग पैदल तो कुछ साइकिल आदि से चुपचाप घर पहुंच रहे हैं और स्वास्थ्य जांच भी नहीं करा रहे हैं। इससे गांवों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की सीमाएं सील कर पुलिस की तैनाती की गई है, लेकिन लिंक मार्गों से लोगों का बाहर से आना जारी है। शुक्रवार को छह लोग दूसरे प्रांतों से काम करके घर लौटे। गांव के लोगों ने जांच कराने की बात कही, लेकिन चार लोगों ने इस पर कोई ध्यान नही दिया। वहीं, दिल्ली से लौटा नवदिया मनकंठ निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ जांच कराने पहुंचा। बुखार होने पर डॉक्टर ने दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला देवीस्थान का एक युवक दिल्ली और शुक्रवार को मोहल्ला बगियानाथ के तीन युवक पंजाब से काम करके घर लौटे। लोगों ने उनसे जांच कराने के लिए कहा लेकिन वे लोग भी जांच कराने नहीं गए। इसके अलावा खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने पीएचसी से टीम बुलाकर नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कराई। इसमें सभी कर्मचारी स्वस्थ पाए गए।
गुजरात, हरियाणा और राजस्थान से पहुंचे 59 श्रमिक
जलालाबाद। राजकीय महाविद्यालय के शेल्टर होम में गैर प्रांतों से आने वाले श्रमिकों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक गुजरात, हरियाणा व राजस्थान से 59 लोग यहां आए। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद खाद्य किट देकर घरों को भेज दिया गया। सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि शनिवार दोपहर तक शेल्टर होम पहुंचने वालों की संख्या 86 हो गई, जिनमें 27 महिलाओं के अलावा 33 बच्चे शामिल हैं। तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि गांव से लेकर नगर क्षेत्र तक निगरानी समितियां गठित कर दी गई है, जो घर जाने वाले श्रमिकों पर नजर रखेंगी। समिति में प्रधान, कोटेदार, लेखपाल, आशा कार्यकत्री और एएनएम शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

नेडा के सचिव ने देखा शेल्टर होम, श्रमिकों से जानी समस्याएं
पुवायां। कोरोना संक्रमण से पीड़ित रोगियों के उचित इलाज और संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों में नियुक्ति किए गए विशेष अधिकारी नेडा के सचिव अनिल कुमार ने शनिवार को खुटार में पीलीभीत और खीरी जनपद के बॉर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इसके बाद पुवायां इंटर कालेज स्थित शेल्टर होम पहुंचकर मरीजों की जांच और श्रमिकों से खाने पीने की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूर्व माध्यमिक स्कूल पुवायां में बने कम्युनिटी किचन में भोजन की गुणवत्ता भी देखी। तहसील प्रशासन के कार्य पर संतोष जताते हुए श्रमिकों की जांच, भोजन आदि का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम दशरथ कुमार, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
पुवायां पहुंचे 542 श्रमिक, किए गए होम क्वारंटीन
पुवायां। शनिवार को पुवायां इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में शनिवार को देश के विभिन्न हिस्सों से 542 श्रमिक पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में सीएचसी अधीक्षक और उनकी टीम ने 542 प्रवासी श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की। पुवायां, बंडा, सिंधौली और खुटार से आई रैपिड रेस्पांस टीमों ने देर शाम तक प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान उन्हें कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक कर 21 दिन के लिए घर पर क्वारंटीन करने के निर्देश देकर भेज दिया गया। सभी श्रमिकों को घर के मुख्य द्वार पर चिपकाने के लिए नाम, पता भरकर एक प्रोफार्मा भी दिया गया। श्रमिकों को बताया गया कि इसे घर पर लगा देना है, जिससे लोगों को पता लग सके कि उक्त व्यक्ति 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन है। इस दौरान डॉ. प्रदीप कटियार, डॉ. आशुतोष, डॉ. बृजेश मिश्रा, सुदीप शुक्ला, साजिद खान, प्रदीप पाल, अमित जौहर, सच्चिदानंद, सुरेश वर्मा, सुधीर कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें