सुधीर का फाइल फोटो। स्रोत - परिजन
जलालाबाद। मोहल्ला प्रेमनगर में संचालित बेसन के सेव बनाने वाले कारखाने में काम करने वाले इसी मोहल्ले के सुधीर (30) की मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में मौत ही गई।
मृतक के भतीजे रचित श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर खाना खाने के लिए घर न पहुंचने पर चाचा को फोन किया। उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे चाचा सुधीर का 12 वर्षीय बेटा आयुष उन्हें बुलाने कारखाने गया। वहां चाचा जमीन पर बेसुध पड़े थे।
आयुष के बताने पर परिजन चाचा सुधीर को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी नीतू ने पति के झुलसे हाथ व पैर देख अनहोनी की आशंका जताई। कुछ लोग बिजली का करंट लगने से तो उनके साथ कारखाने में काम करने वाले सुधीर की अचानक गिरकर मौत होना बता रहे। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
सुधीर का फाइल फोटो। स्रोत - परिजन