फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पैदल घर जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला... मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 25 Jun 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवाया थाना क्षेत्र में पैदल घर जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवाया थाना क्षेत्र में काम करके वापस घर जाते समय ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

 
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव जारमानो निवासी रामचंद्र का 35 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश में कंबाइन पर काम करने गया था। बुधवार सुबह वह शाहजहांपुर आया और वहां से बस में बैठकर पुवायां में राजीव चौक पर उतर गया। इस दौरान बंडा रोड पर पैदल जाते समय राजीव चौक पर ट्रक से कुचल गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर सीएचसी भिजवाया। 

चालक और ट्रक को पुलिस थाने ले गई है। हादसे की सूचना बसंत के घर पहुंची तो परिजन रोते-बिलखते हुए पुवायां सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी रवि किरण के अनुसार ट्रक पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें